Wednesday, October 21st, 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पर आज लोकसभा में जवाब देंगी 

नई दिल्ली
आम बजट पर आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जवाब देंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुताबिक शनिवार (13 फरवरी) को सदन की बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को शनिवार को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। बीजेपी ने अपने सांसदों को तीन-लाइन व्हिप जारी है। इधर सांसदों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
 
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार सदन में जानकारी दी थी कि 13 फरवरी को सदन की बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से फरवरी तक चलने वाला है। वहीं दूसरा चरण 8 माच से 8 अप्रैल तक चलेगा।

आज सदन में कई महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा में आज यानी शनिवार को कुछ अहम बिजनेस बिल पर भी चर्चा हो सकती है और सदन में उसे पास किया जा सकता है। बीजेपी ने सभी लोकसभा सांसदों से अपील की है कि वो आज सुबह 10 बजे संसद पहुंच जाए और पूरी सदन में मौजूद रहें। बता दें कि आज राज्यसभा की कार्यवाही रद्द कर दी गई है और इसलिए लोकसभा की कार्यवाही सुबह दस बजे से ही शुरू होगी।

कोरोना वायरस की वजह से इस बार बजट सत्र में राज्यसभा की बैठक शुरू होने का समय सुबह 9 बजे और लोकसभा की बैठक शुरू होने का समय शाम 4 बजे है। महामारी की वजह से सदन की बैठक में सदस्यों के सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए दोनों सदनों में बैठने की व्यवस्था को लेकर ये बदलाव किए गए हैं। ऐसे सामान्य तौर पर दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होती है।

 

#वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Source : Agency

पाठको की राय